पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के बाद कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली के निगम बोध घाट पर की गई व्यवस्था और उनकी समाधि स्थल के लिए कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।
‘परिजनों के बैठने के लिए सिर्फ 3 कुर्सियां’, मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के बाद कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल
