हमारे बारे में

*प्रधान संपादक की कलम से*
हमारे बारे में,,
सच कहने का साहस रक्षक – वीर जुनून जीत का
हमारा संकल्प ही हमारा अभियान
रक्षक वीर राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्रिका व Rakshak Veer news24 ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है। हम भारत सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय से पंजीकृत है।
पंजीकरण क्रमांक MPHIN/27406/12/2012-TC Ministry Of Information And Broadcasting Government Of India.
और हम भारत सरकार के उद्यम मंत्रालय से भी पंजीकृत है।
पंजीकरण क्रमांक MP16A0020431 Ministry Of Micro Small And Medium Enterprises.
हमारा भारत सरकार का आयकर विभाग का स्थाई लेखा संख्या AADAR2324Q है।
रक्षक वीर अन्य सरकारी संस्थानों से सम्मानित किया गया और प्रतिज्ञाबं‌ध पत्रिका है।
रक्षक वीर समाचार पत्रिका की स्थापना के पीछे हमारा उद्देश्य पूर्व में पत्रिका में प्रकाशित के उद्देश्यों को पूर्ति करना ही है।
मेरा जन्म भारत में हुआ है।
इसकी भूमि के अन्न, जल, हवा, से मेरा पोषण होता है। इस अर्थ में , मैं भारतीय हूं व हम सब भाई बहन भारतीय है। यह सत्य हे, किंतु सच्चे अर्थ में भारतीय नागरिक कहलाए जाने के लिए मैं यह संकल्प करता हूं ,की में अपना परिचय जाति ,धर्म ,भाषा प्रांत के संदर्भ में न देते हुए ” मैं भारतीय हूं ” इस प्रकार दूंगा लेकिन मेरी भारतीयता ” वसुधैव कुटुंबकम ” की भावना के समाहित होगी। हम सब भारतीयों का यह कर्तव्य हे, कि हम भारत को एक अच्छा राष्ट्र बनाएं व बनवाने में मदद करें। आज हम सब युवाओं के ऊपर ही राष्ट्र की धरोहर है ,हम इस भारत मां की संतान हैं। जैसे हम हमारी मां के बारे में जितना ध्यान व उन को संभालने का हमारा कर्तव्य होता है। वैसे ही हमारी मां की तरह ही इस भारत मां की रक्षा करने का हमारा कर्तव्य बनता है। क्योंकि हम सब इस भारत भूमि के अन्न, जल, हवा से पोषण व ख्याति प्राप्त करते हैं।
मैं और मेरा रक्षक वीर परिवार व हम सब भारतीय संकल्प करते हैं की भारतीयता को अपने से पहले महत्व देंगे और हमारा पहला धर्म भारतीयता होगी। और हम सब मिलकर भारत की रक्षा के लिए अपनी क्षमता के हिसाब से अपने क्षेत्र में भारतीयता को बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
और हम सब भारतीय होने के नाते ” रक्षक वीर ” राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्रिका के द्वारा भारत में जो घटना घट रही है, वह सत्यता से प्रकाशित कर देश के सामने रखेंगे। मेरे रक्षक वीर परिवार का प्रत्येक पत्रकार स्वतंत्र है। वह अपने क्षेत्र व अपने विचार धारा को स्वतंत्रता के साथ प्रकाशित कर सकता है, जिसमें भारत का हित हो। रक्षक वीर आपको आपके क्षेत्र की खबरें व आपके विचार और अन्याय ,शोषण भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़े रहने का संबल प्रदान करता है।
आपको एक ऐसा मुकाम दिया जाता है ,जहां पर आप अपने विचार को स्वतंत्रता के साथ प्रकाशित कर सकते हैं। और समाज का आईना बन सकते हैं।
रक्षक वीर न्यूज़ 24 का पोर्टल www.rakshakveer.com पर आप प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर, भारतीय समाज को अपना योगदान दे सकते हैं।
रक्षक वीर के दर्शकों के लेख व सुझाव आमंत्रित है। rakshakveernews@gmail.com
सभी पाठकों को रक्षक वीर परिवार की ओर से आभार व धन्यवाद।

डॉ. राजेंद्र व्यास
प्रधान संपादक
रक्षक वीर न्यूज़ 24

>