खाड़ी के दो कट्टर दुश्मन बनेंगे दोस्त, इजराइल और ईरान में सुलह कराएंगे इस देश के सुल्तान!

0
0

ईरान और इजराइल के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। मिडिल ईस्ट के हालातों पर अमेरिका भी पैनी नजर बनाए हुए है। इसी बीच कयास लगने लगे हैं कि ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ईरान और इजराइल के बीच सुलह करवाने की कवायद शुरू कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले समय में तारिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मध्य पूर्व में शांति स्थापित हो, इसलिए अमेरिका समेत तमाम देश तारिक से उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसके पीछे वजह खास है। तारिक ने लगभग 5 साल पहले अपने चचेरे भाई कबूस बिन सईद की मौत के बाद ओमान की सत्ता संभाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

>