रूस ने गिराया था अजरबैजान का विमान, पुतिन ने मांगी माफी; बताई ये वजह

0
0

अजरबैजान एयरलाइन का विमान क्रैश होने के मामले में अब बड़ी जानकारी सामने आई है। रूस ने विमान गिराने की जिम्मेदारी ली है। रूस ने शनिवार को माना कि उसके वायु रक्षा बलों ने यूक्रेन के ड्रोन हमलों को नाकाम करने के प्रयास में अजरबैजान एयरलाइंस के विमान को टारगेट किया था। क्रेमलिन ने दावा किया है कि विमान ने रूस के ग्रोज्नी एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास किया था। उस समय रूस के ऊपर यूक्रेनी ड्रोन हमले कर रहे थे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसके लिए माफी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

>