रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जिंदल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा ने बीती रात हाॅस्टल में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली l घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आज रविवार सुबह मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखण्ड के जमशेदपुर टाटा निवासी प्रिंसी कुमारी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा स्थित ओ पी जिंदल यूनिवर्सिटी के हाॅस्टल में रह कर बी टेक सेकण्ड इयर की पढ़ाई कर रही थी l बीती रात को छात्रा ने हॉस्टल के अपने रूम में फांसी लगा कर ख़ुदकुशी कर ली l
सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे हॉस्टल परिसर में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पंहुचे औऱ पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिये शव को घरघोड़ा अस्पताल भेजा गया l
बताया जा रहा है कि मृतिका के कमरे से सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है जिसमें लिखा है कि सॉरी मम्मी पापा मै आप लोगों की इच्छा के अनुरूप नहीं कर पायी, आपके सेविंग अकाउंट का पैसा भी लग जा रहा है l मै पढ़ने में बहुत अच्छी नहीं हूं l सॉरी मम्मी पापा आप लोगों का नाम खराब कर रही हूं l फिलहाल सुसाइड नोट व हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्रों से पूछताछ करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है l
